अबू धाबी: आईपीएल (IPL 2020) के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 17 रन से शिकस्त दी. इस हार के साथ ही हैदराबाद का आईपीएल 2020 की ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया.
should release Manish Pandey and probably get him through RTM. 11 crores for this performance is too much. #SRHvsDC #DCvSRH
— Wanderer (@DisDatNothin) November 8, 2020
दूसरे क्वालीफायर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की और 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 189 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी. हैदराबाद की टीम से केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए जबकि अब्दुल समद ने 33 रन की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और टीम को हार का मुंह देखना पड़ा.
Next time for god sake don’t pick Manish Pandey. Otherwise whole team is perfect !! Forever Orange Army
— Aishwarya Salve (@AishwaryaSalve2) November 8, 2020
हैदराबाद की इस हार के बाद टीम के बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) पर कई सवाल उठने लगे हैं. ट्विटर पर तो उन्हें टीम से निकाले की अपील की जा रही है. फैंस मनीष पर उनके प्रदर्शन को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे है.
What an inconsistent player Manish Pandey
No wonder why he hasn’t got many chances to play for Indian team this longtime#DCvSRH— Dileep (@Dileep2weetz) November 8, 2020
दिल्ली के खिलाफ मनीष पांडे (Manish Pandey) ने 14 गेंदों में 21 रन की पारी खेली और टीम को सही वक्त पर सपोर्ट करने में नाकाम रहे. मनीष ने पूरे सीजन में खेले गए 16 मैचों में 425 रन बनाए हैं.
Manish pandey is big flop for them,
3 seasons and he didn’t perform except odd match.
10 cr + for him— Cricaddictninad (@cricaddictninad) November 8, 2020
मनीष (Manish Pandey) टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है और ऐसे मौके पर फ्लॉप होने से फैंस हताश है और हैदराबाद की हार से नाराज भी. इसलिए इस सीजन पर उनके प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं.