गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान: प्रदेश की जनता को बधाई और आभार; मेरी सहानुभूति कमलनाथ को संभावित सीएम बनाने वालों के साथ

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान: प्रदेश की जनता को बधाई और आभार; मेरी सहानुभूति कमलनाथ को संभावित सीएम बनाने वालों के साथ


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh By Election 2020 Result Update; BJP Narottam Mishra Attacks On Kamal Nath And Congress Leader Digvijay Singh

भोपाल20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नरोत्तम मिश्रा ने चुनावों में जीत के बाद दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर हमला बोला है।

  • दिग्विजय का ईवीएम को दिया बयान ही उनकी हार थी

उपचुनावों की जीत से खुश नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की जनता को बधाई और आभार है। जनता ने अपना फैसला दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय पर हमला बोला है। उन्होंने कि मेरी सहानुभूति कमलनाथ को संभावित सीएम बनाने वालों के साथ है। जो कांग्रेस को 24 सीट दे रहे थे। मेरी सहानुभूति दिग्विजय सिंह के साथ भी है। जो जहां से आए हैं, वह लोग वहीं जाकर विश्राम करें।

दिग्विजय ने सभी को घर भेज दिया

दिग्विजय सिंह नर्मदे हर करके पूरी कांग्रेस को घर भेज दिया। कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया था। दिग्विजय ने ईवीएम को लेकर संदेह जताया था, तब ही हम लोगों को लग गया था कि भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत रही है। यही उनकी हार थी, लेकिन इसके बाद भी जीत के हवाई किले बनाते रहे। कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से बहुत ही अच्छा संदेश दिया था।

कमलनाथ के ट्वीट के लिए बहुत-बहुत बधाई। दिग्विजय सिंह ने 29 अक्टूबर को एक ट्वीट किया था, जिसमे लोकतंत्र बचाओ का जिक्र था। आज जनता ने लोकतंत्र को बचा लिया। कमलनाथ अपने ट्वीट में केवल भारतीय जनता पार्टी का नाम लिखना भूल जाते थे, लेकिन उनकी सारी भविष्यवाणी आज सही साबित हो रही है। कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। कमलनाथ का प्लेन तैयार है। वह कभी भी भोपाल से बाहर जा सकते है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जीत की खुशी में पटाखा जलाकर खुशी मनाई।



Source link