भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे.
भारतीय क्रिकेटर आईपीएल के बाद सीधे ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के लिए रवाना होंगे, जहां वे वनडे-टी20 के बाद टेस्ट सीरीज भी खेलेंगे. टेस्ट सीरीज को लेकर दो खबरें हैं. ये खबरें विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से जुड़ी हैं. इनमें से एक खबर खुशी के साथ थोड़ा तनाव भी दे सकती है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 10, 2020, 8:33 AM IST
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कुछ दिन पहले तीन टीमें (वनडे, टी20, टेस्ट) घोषित की थीं. इन तीनों में ही रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली थी. बीसीसीआई ने सोमवार को इन तीनों टीमों का अपडेट जारी किया. टीमों में जरा-जरा सा बदलाव है. जैसे कि वनडे टीम में संजू सैमसन की एंट्री हो गई है. टी20 टीम में चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह याकॅरमैन टी. नटराजन लौट आए हैं. वनडे टौर टी20 टीमों से बड़ा बदलाव टेस्ट टीम में हुआ है. चार टेस्ट मैच एडिलेड (डे नाइट 17-21 दिसंबर ), मेलबर्न ( 26-30 दिसंबर), सिडनी ( 7-11 जनवरी, 2021) और ब्रिस्बेन (Jan 15-19 जनवरी) में खेला जाएगा.
विराट का पितृत्व अवकाश मंजूर
बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को बताया कि कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक टेस्ट मैच ही खेलेंगे. वे इसके बाद भारत लौट जाएंगे. विराट जनवरी में पिता बनने वाले हैं. उन्होंने इस खास मौके पर पत्नी अनुष्का के साथ रहने के लिए बीसीसीआई से छुट्टी मांगी है. बीसीसीआई ने उनके पितृत्व अवकाश को मंजूरी दे दी है. जाहिर है कि यह खबर विराट की निजी जिंदगी के लिए अच्छी है. हालांकि, यह भी तय है कि टीम इंडिया को इस कठिन दौरे में विराट की कमी खलेगी और टीम प्रबंधन को उनकी भरपाई के लिए माथापच्ची करनी पड़ेगी.रोहित शर्मा की वापसी
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे. बीसीसीआई ने पहले उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया था. लेकिन बोर्ड ने अब साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. वे टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं. टीम इंडिया 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना हो रही है. रोहित शर्मा 11 नवंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना नहीं होंगे. वह बाद में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे.