नरसिंहगढ़एक दिन पहले
- कॉपी लिंक
शासकीय पीजी कॉलेज में सोमवार सुबह सबसे ज्यादा 56 सीटें बीएससी मैथ्स फैकल्टी में खाली थीं। इसके अलावा बीए कंप्यूटर एप्लीकेशन में 50, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 13, अर्थशास्त्र में 28, एमकॉम में 11 और एमए हिंदी में 6 सीटें खाली थीं।
जिन विषयों और कक्षाओं में एक भी सीट खाली नहीं बची, उनमें बीए, बीकॉम, बीएससी बायोटेक, बीएससी बायोलॉजी, एमए राजनीति और एमएससी बॉटनी, केमिस्ट्री और मैथ्स के विषय हैं। सीटों की ताजा स्थिति मंगलवार सुबह सामने आएगी। क्योंकि नियम के अनुसार सोमवार को दोपहर 3 से रात 12 बजे तक फीस जमा करने का समय है। इस अवधि में जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करेंगे उनके प्रवेश निरस्त हो जाएंगे। इसके पहले विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए रविवार को भी अवकाश के दिन प्रवेश प्रक्रिया चालू रखी गई थी।