सांवेर उपचुनाव रिजल्ट: कमल का फूल लिए सिलावट ने किए गणेश भगवान के दर्शन, पत्नी ने उतारी आरती, चौराहों पर लगे जीत की बधाई वाले पोस्टर

सांवेर उपचुनाव रिजल्ट: कमल का फूल लिए सिलावट ने किए गणेश भगवान के दर्शन, पत्नी ने उतारी आरती, चौराहों पर लगे जीत की बधाई वाले पोस्टर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Tulsi Silawat And His Wife Visit Indore Gajanan Maharaj Temple | Sanwer Assembly (Vidhan Sabha) Elections Result Live

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

घर से निकलते समय पत्नी ने उतारी आरती, कमल का फूल लिए निकले सिलावट।

सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए नेहरू स्टेडियम में वोटों की गिनती के पहले ही सुबह राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों में हलचल तेज हो गई। सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट गिनती शुरू होने के पहले ही जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। सुबह उन्होंने पत्नी के साथ भगवान गणेश के दर्शन किए। पंडितांे ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया। हाथों में कमल का फूल लिए सिलावट की पत्नी ने आरती उतारी। घर से निकलने के पहले कलश लिए खड़ी कन्याओं का भी पूजन किया। वहीं, दूसरी ओर सिलावट को जीत की बधाई देते पोस्टर भी चौराहों पर लग चुके हैं।

मतगणना के पहले ही चौराहों पर लग गए जीत के पोस्टर।

मतगणना के पहले ही चौराहों पर लग गए जीत के पोस्टर।

वोटिंग के एक दिन पहले भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट घर पर ही कार्यकर्ताओं से मिले। उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई। फिर सांवेर गए। किसानों से मिले नर्मदा शिप्रा संगम तट पर भी गए। दिन में उन्होंने खजराना गणेश मंदिर पंहुचकर दर्शन किए। इसके बाद वे कई संतों से मिले और जीत के लिए आशीर्वाद लिया। शाम को उन्होंने भाजपा के प्रमुख नेताओं से और उन कार्यकर्ताओं से बात की जो मंगलवार को मतगणना स्थल पर ड्यूटी दे रहे हैं।

सिलावट ने कन्या पूजन भी किया।

सिलावट ने कन्या पूजन भी किया।

एक नजर सांवेर सीट पर

  • 2 लाख 10 हजार 707 वोटों की गिनती होना है।
  • 1 लाख 12 हजार 586 पुरुष वोट हैं।
  • 98 हजार 121 महिला वोट हैं।
  • 28 राउंड गिनती।
  • 15 मिनट लगेंगे हर राउंड में।
  • 14 ईवीएम के वोट गिने जाएंगे हर राउंड में।
  • 380 कुल मतदान केंद्र हैं।
  • 13 प्रत्याशी हैं मैदान में। एक नोटा के भी वोट गिने जाएंगे।



Source link