विराट कोहली एडिलेड टेस्ट मैच ही खेलेंगे (फाइल फोटो)
कोरोना (Corona) काल के बाद से किसी भी क्रिकेट सीरीज में फैंस को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं दी गई है
- News18Hindi
- Last Updated:
November 10, 2020, 12:46 PM IST
स्टेडियम में मैच देखने की फैंस को मिलेगी अनुमति
भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी आईपीएल के बाद यूएई से ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे. मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया कि एडिलेड ओवल में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम की दर्शक क्षमता के 50 प्रतिशत फैंस स्टेडियम में बैठकर मैच का मजा ले सकेंगे. यह मैच 17 दिसंबर से खेला जाना है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक रिलीज में कहा, ‘एससीजी में वनडे, टी20 और पिंक टेस्ट खेला जाएगा. पिंक टेस्ट मैच के दौरान 50 प्रतिशत फैंस को आने की अनुमति होगी.’ वहीं इसके बाद यह भी साफ किया गया कि 26 दिसंबर से होने वाले बॉक्सिंग टेस्ट मैच में दर्शक क्षमता के 25 प्रतिशत और ब्रिसबेन टेस्ट में दर्शक क्षमता के 75 प्रतिशत लोग स्टेडियम में आ सकेंगे.’
IND vs AUS: संजू सैमसन ODI टीम में शामिल, मिस्ट्री स्पिनर की जगह टी-नटराजन को मौका27 नवंबर से होगा दौरे का आगाज
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे इंटरनेशनल, इतने ही टी-20 इंटरनेशनल और चार टेस्ट मैच खेलने हैं. सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर को होगी जबकि टेस्ट सीरीज एडिलेड में 17 दिसंबर से खेली जाएगी. भारत के इस दौरे के लिए सोमवार को फिटनेस अपडेट के साथ फिर से टीम का ऐलान किया गया. सबसे बड़े बदलाव के तौर पर रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया.