MI vs DC IPL Final से पहले जानिए 6 बड़ी बातें, समझ जाएंगे कौन सी टीम बनेगी चैंपियन!

MI vs DC IPL Final से पहले जानिए 6 बड़ी बातें, समझ जाएंगे कौन सी टीम बनेगी चैंपियन!


MI vs DC IPL Final: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल (PC-IPL)

MI vs DC IPL Final : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला होने वाला है, मैच से पहले डालिए कुछ अहम आंकड़ों पर नजर


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 10, 2020, 6:34 PM IST

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC IPL Final) की टक्कर होने वाली है. मुंबई इंडियंस चार बार आईपीएल जीत चुकी है वहीं दिल्ली कैपिटल्स पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दावेदार माना जा रहा है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स भी कुछ कम नहीं हैं. ये टीम अपने खेल से चौंका सकती है. मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनने के लिए अपना बेस्ट खेल दिखाना होगा. आइए मैच से पहले आपको बताते हैं कुछ ऐसे आंकड़ों के बारे में, जिन्हें जानकर आपको पता चल जाएगा कि फाइनल मैच में किस टीम का दबदबा है और इस बार आईपीएल चैंपियन कौन बन सकता है.

मुंबई इंडियंस अपना छठा फाइनल खेलने वाली है और चार बार उसने चैंपियन बनने में कामयाबी हासिल की है. 2013, 2015, 2017 और 2019 में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार तीन मैच मुंबई के खिलाफ गंवाए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स को सबसे ज्यादा खतरा ट्रेंट बोल्ट से होने वाला है. इस तेज गेंदबाज ने मौजूदा सीजन में 7 विकेट पहले ओवर में झटते हैं. वहीं कागिसो रबाडा और एनरिच नॉर्खिया ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन तो किया है लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये दोनों कुल 4 ही विकेट ले पाए हैं.

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी पावरप्ले में कमाल की रही है. इस टीम ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा 28 विकेट झटके हैं और उसका इकॉनमी रेट भी सिर्फ 7 रन प्रति ओवर रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में 24 विकेट झटके हैं और उसके गेंदबाजों का इकॉनमी रेट 7.74 रन प्रति ओवर रहा है.

बीच के ओवरों में भी मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ी है. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में मिडिल ओर में 30 विकेट झटके हैं और उन्होंने 8.04 के इकॉनमी रेट से रन दिये हैं. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने 35 विकेट जरूर लिये हैं लेकिन इकॉनमी रेट 8.35 रन प्रति ओवर है.

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने इस सीजन में प्रति मैच 8.7 छक्के लगाए हैं, वहीं दिल्ली की ओर से ये आंकड़ा 5.3 प्रति मैच है.

इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने डेथ ओवर्स में विरोधी गेंदबाजों पर जमकर हल्ला बोला है. अंतिम ओवरों में मुंबई इंडियंस ने 12.3 रन प्रति ओवर से रन बटोरे हैं, वहीं दिल्ली का ये आंकड़ा 9.1 रन प्रति ओवर है. साफ है अंतिम ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई के बल्लेबाजों से बचकर रहना होगा.





Source link