पांचवां खिताब जीतने के इरादे लेकर उतरने वाली सितारों से सजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मंगलवार (10 November) को यहां आईपीएल 2020 फाइनल (IPL 2020) में उतरेगी तो उसके सामने पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाने वाली आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) खड़ी होगी, जिसके पास मैच विनर्स की कमी नहीं है. रोमांच से भरपूर मुकाबलों के 52 दिन पूरे होने के बाद अब इस खास आईपीएल का एक आखिरी मुकाबला शेष है. खास इसलिए कि तमाम चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद इसके सफल आयोजन ने दर्शकों को कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुई नकारात्मकता से निजात पाने में मदद की है.
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नजरें पांचवें खिताब पर है. वहीं, दिल्ली पिछले बारह सत्रों में फिसड्डी साबित होने के बाद पहली बार इस मुकाम तक पहुंची है. ऐसा बहुत कम ही होता है कि सबसे प्रबल दावेदार दो टीमें ही खिताब के लिए आपस में टकराएं. इस बार हालांकि शीर्ष दो टीमें ही आमने सामने हैं. मुंबई ने 15 में से 10 मैच जीते जबकि दिल्ली ने 16 में से नौ मैचों में जीत दर्ज की.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमायर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, आर अश्विन, एनरिच नॉर्किया