भाजपा प्रत्याशी सूबेदार सिंह रजौधा ने कांग्रेस के पंकज उपाध्याय को पराजित किया.
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) जिले के जौरा विधानसभा (Jaura Assembly) क्षेत्र से भाजपा के सूबेदार सिंह (Subedar Singh) जीत गए हैं. जानिए क्या रही इनके जीत की 3 प्रमुख वजह…
- News18Hindi
- Last Updated:
November 10, 2020, 9:19 PM IST
1. साल 2013 में जब चुनाव हुए थे, तब पहली बार भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. सूबेदार सिंह विधानसभा पहुंचे थे. मुख्यमंत्री शिवराज ने पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछवाया, स्टॉप डैम का निर्माण करवाया, जिससे पेयजल की समस्या खत्म हुई. पुराने कार्यों को देखते हुए लोगों ने फिर से भाजपा के सूबेदार को चुना.
2. दोनों ही तरफ से इस बार का चुनाव संगठन लड़ रहे थे, लेकिन कांग्रेस की तुलना में भाजपा का ग्रामीण स्तर तक काफी मजबूत पकड़ है. ऐसे में लोगों ने पहले ही तय कर लिया था कि 2018 में भले कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन इस बार फिर से भाजपा प्रत्याशी को ही जीत दिलवानी है.
3. कांग्रेस ने जिन्हें टिकट दिया था, वे दागी उम्मीदवार रहे हैं. लोगों ने उनकी जगह विकास कार्य करने वाले साफ छवि के सूबेदार को मत दिया और विधानसभा पहुंचाया.