ईवीएम का लेकर शिवराज-दिग्विजय आमने-सामने.
मध्य प्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh By Election)में भाजपा को 21 सीटों पर जीत या फिर बढ़त मिलती दिख रही है. इसके बाद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने ईवीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है. जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस को हार स्वीकार करने की नसीहत दी है.
ईवीएम का लेकर शिवराज-दिग्विजय आमने-सामने
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईवीएम टेम्पर प्रूफ ( Tamper Proof) नहीं है और इससे चयनात्मक छेड़छाड़ की जाती है. ऐसी सीटें हैं जो हम किसी भी परिस्थिति में नहीं हारे होंगे लेकिन हमें वहां हजार वोट से हार मिली है. साथ ही कहा कि हम कल एक बैठक करेंगे और परिणामों का विश्लेषण करेंगे. इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछली बार जब उनकी (दिग्विजय सिंह) पार्टी ने चुनावों में 114 सीटें जीती थीं, तब ईवीएम में कोई समस्या नहीं थी? वह सत्य को कभी स्वीकार नहीं करते. वह केवल अपनी पार्टी की हार का बहाना बना सकते हैं.
Last time when his (Digvijaya Singh) party won 114 seats in the elections, then there was no issue in EVM? He never accepts the truth. He can only make excuses for the defeat of his party: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan https://t.co/NqL8l5CrBb pic.twitter.com/vZYtyFsfuG
— ANI (@ANI) November 10, 2020
कमलनाथ ने स्वीकार की हार
मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए हुए उप चुनाव के नतीजों में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ चली है. 8 सीटों की दरकार लिए बैठी बीजेपी को भी शायद इतनी भारी सफलता की उम्मीद नहीं थी. कांग्रेस के लिए ये परिणाम निराशाजनक रहे. पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि जनतंत्र का फैसला स्वीकार है. 28 सीटों को लेकर जनता जो फैसला सुनाएगी उसे स्वीकार किया जाएगा. अभी भी कुछ सीटों के नतीजे आना है बाकी उसके बाद पार्टी नतीजों का विश्लेषण करेगी.