आईपीएल 2020 में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने क्रिकेट लीजेंड्स सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर को भी खासा प्रभावित किया.
आईपीएल 2020 में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने क्रिकेट लीजेंड्स सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर को भी खासा प्रभावित किया. इनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के देवदत्त पडीक्कल शीर्ष पर हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 11, 2020, 11:26 AM IST
आईपीएल 2020 में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने क्रिकेट लीजेंड्स सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर को भी खासा प्रभावित किया. इनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) शीर्ष पर हैं. देवदत्त की तरह ही कुछ अन्य युवाओं ने यह संभावना प्रकट की है कि आईपीएल 2021 में वह बड़े नाम होंगे. आइए ऐसे ही पांच खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं, जिन पर अगले साल होने वाले आईपीएल ऑक्शन में बड़े दांव खेले जा सकते हैं.
राहुल त्रिपाठी (कोलकाता नाइट राइडर्स): बेशक राहुल त्रिपाठी टॉप परफॉर्मर नहीं रहे, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स में उनका शामिल होना उनके लिए सुखद रहा. 11मैचों में राहुल ने 23.00 की औसत और 127.07 के स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए.
IPL 2020 अवॉर्ड विजेता: जानिए, किस खिलाड़ी को मिला है कौन-सा अवॉर्डवरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स): मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती कोलकाता नाइट राइडर्स के बेस्ट परफॉर्मर रहे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वरुण ने पांच विकेट लिए. 13 मैचों में चक्रवर्ती ने 6.84 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए. वह भारतीय टी-20 टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने वाले थे, लेकिन कंधे की चोट की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा. अब उनकी जगह टी नटराजन को भारतीय टी-20 टीम में शामिल किया गया है.
देवदत्त पडीक्कल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर): देवदत्त पडीक्कल को आईपीएल के इस सीजन की खोज कहा जा सकता है. उन्हें आरसीबी के लिए भी और बीसीसीआई के लिए भी नया टैलेंट कहा जा रहा है. देवदत्त पडीक्कल ने एमर्जिंग प्लेयर ऑफ आईपीएल 2020 जीता है. उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में 15 मैचों में 31.53 की औसत और 124.80 के स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े.
IPL 2020 की खोज हैं यह 6 युवा खिलाड़ी, दे रहे हैं टीम इंडिया में दस्तक
रुतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स): महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का यह सीजन बेहद खराब रहा है, लेकिन इस सीजन में उनके लिए रुतुराज का उभरना अच्छा संकेत है. तीन पारियां खेलने के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया, लेकिन वह फिर टीम में आए और लगातार तीन अर्द्धशतक लगाए. गायकवाड़ ने आईपीएल 2020 में 6 मैचों में 51.00 की औसत और 120.71 के स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए.
कार्तिक त्यागी (राजस्थान रॉयल्स): भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के सितारे कार्तिक त्यागी इस सीजन के बेस्ट युवा तेज गेंदबाज साबित हुए. 10 मैचों में उन्होंने 9.61 की इकोनॉमी से 9 विकेट लिए. वह भारतीय तेज गेंदबाजी को धार दे सकते हैं. उनके बाउंसर यदि सही लाइन और लेंथ पर आते हैं तो राजस्थान रॉयल्स भविष्य में खिताब की प्रबल दावेदार हो सकती है.