ज्योतिरादित्य सिंधिया. फाइल फोटो.
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव (Madhya Pradesh Assembly By-election) 2020 में ग्वालियर पूर्व सीट बीजेपी (BJP) सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के लिए साख का विषय थी.
साल 2018 के मुख्य चुनाव में ग्वालियर पूर्व क्षेत्र में कुल 3.13 लाख मतदाता थे. इनमें से 57.17 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया. इस सीट पर जीत का अंतर 17819 था. उपचुनाव में बीजेपी के मुन्नलाल और कांग्रेस के सतीश सिरवार के बीच ही सीधा मुकाबला था. इससे पहले 2018 के मुख्य चुनाव में दोनों ही अलग अलग पार्टियों से आमने सामने थे. चुनाव के बाद दोनों ने पार्टियां बदल लीं.
इसलिए हारी भाजपा
– बिकाऊ-टिकाऊ का मुद्दा इस सीट पर खूब चला. कांग्रेस को इसका फायदा और बीजेपी को नुकसान हुआ.- बीजेपी में जाने से दलित, मुस्लिम, पिछड़ा वोट कांग्रेस को मिला.
– मुन्नालाल के सामने कांग्रेस से ठाकुर प्रत्याशी थे, जो भाजपा के परंपरागत वोट को भी काटे. 35 हजार के आसपास ठाकुर वोट कांग्रेस को डायवर्ट हुए.
– नरेंद्र सिंह तोमर गुट के लोग यहां से टिकट मांग रहे थे. माया सिंह गुट के लोगों ने भी टिकट की मांग की थी. टिकट नहीं मिलने से सब नाराज थे. ऐसे में सपोर्ट नहीं किया और भितरघात के कारण हार का सामना करना पड़ा.