Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- काश्यप द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान से नई पहल
केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग और विधायक चेतन्य काश्यप के सहयोग से 80 प्रतिशत से अधिक 13 दिव्यांग को बुधवार को मोटराइज्ड ट्राइसिकल दी गई। सामाजिक न्याय विभाग की योजना में 37 हजार की मोटराइज्ड ट्रायसिकल के लिए 25 हजार का अनुदान दिया जाता है। 12 हजार रुपए हितग्राही को मिलाने होते हैं। इसके लिए भी विधायक काश्यप ने स्वेच्छानुदान की राशि से 10 हजार एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन से 2 हजार रुपए दिए हैं। दिव्यांगों का चयन उज्जैन की एलीमको कंपनी द्वारा किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, कन्हैयालाल मौर्य, मनोहर पोरवाल, अशोक पोरवाल, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, अनिता कटारिया, मनोज शर्मा, नंदकिशोर तोषावड़ा, एलीमको कंपनी के राजेश दुबे, पुनर्वास केंद्र के आनंद कापटकर आदि अन्य उपस्थित थे।