दिवाली के मौके पर घर लाएं सेडान कार, ये कंपनियां दे रही आकर्षक छूट

दिवाली के मौके पर घर लाएं सेडान कार, ये कंपनियां दे रही आकर्षक छूट


दिवाली से पहले कार कंपनिया आकर्षक डिस्काउंट दे रही हैं.

दिवाली से पहले ऑटो मार्केट (Auto market) पूरी तरह सज चुका है. इसमें कई कार कंपनियां हर साल की तरह इस कारों पर आकर्षक ऑफर्स (Offers) और बड़ी छूट (Discount) की पेशकश कर रही हैं. ऐसे में आप अपनी पसंद की सेडान कार (Sedan Car) खरीद कर घर ला सकते हैं और इस दिवाली को यादगार बना सकते हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 12, 2020, 3:26 PM IST

नई दिल्ली. इस त्योहारी सीजन (Festive Season) में दिवाली (Diwali) जैसे बड़े शुभ अवसर पर अगर आप कार के रूप में खुशियां घर लाना चाहते हैं तो कई कार कंपनियां आपके इस सपने को साकार करने आई हैं. इस सीजन ऑटो मार्केट (Auto market) का बड़ा बाजार पूरी तरह सज चुका है. इसमें कई कार कंपनियां हर साल की तरह इस त्योहारी सीजन भी कारों पर आकर्षक ऑफर्स (Offers) और बड़ी छूट (Discount) की पेशकश कर रही हैं. इस सीजन कुछ सेडान कारों (Sedan Cars) का मेला लगा है जिन्हें आप बड़ी छूट पर खरीद घर ला सकते हैं.

मारुति सुजुकी पर ऑफर- कार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इस त्योहारी सीजन पर अपने दो सेडान मॉडल ‘सियाज’ और ‘डिजायर’ पर बड़ी छूट दे रही है. अगर आप इस दिवाली मारुति सुजुकी का सियाज मॉडल खरीदने की इच्छा कर रहे हैं तो इस पर आपको 60,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह डिस्काउंट सिर्फ मेट्रो सिटी में लागू होगा. वहीं, डिजायर का 2020 का मॉडल 42,000 रुपये की छूट पर मिल रहा है. डिजायर के पुराने मॉडल आपको 57,000 रुपये तक की बड़ी छूट पर दिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हीरो मोटोकोर्प की नई बाइक Xtreme 200S BSVI लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में…

होंडा की इन कारों पर आकर्षक छूट- जापान की कार निर्माता कंपनी होंडा भी दिवाली पर अपने उपभोक्ताओं के लिए बड़े ऑफर लेकर आई है. होंडा की सेडान कार ‘अमेज’ पर आपको पेट्रोल वेरिएंट पर 47,000 रुपये और डीजल वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. इसके साथ ही आप अपनी पुरानी कार के एक्सचेंज ऑफर में 15,000 रुपये की भी छूट पा सकते हैं. और तो और 12,000 रुपये और देकर आप कार पर 4 से 5 साल का गारंटी पैकेज भी ले सकते हैं. वहीं, पेट्रोल और डीजल मॉडल पर उपभोक्ताओं को 10,000 और 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है. पांचवीं पीढ़ी की होन्डा सिटी  30,000 रुपये तक के रॉयल्टी बोनस और एक्सचेंज ऑफर पर मिल रही है. नई एक्सचेंज स्कीम के तहत इस मॉडल पर 30,000 रुपये का भी डिस्काउंट मिल रहा है. अन्य सेडान मॉडल में ‘होंडा सिविक’ पर कंपनी सबसे ज्यादा 2.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट भी दे रही है. यह ऑफर डीजल वर्जन पर मान्य है. वहीं, पेट्रोल वर्जन पर कंपनी 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

यह भी पढ़ें: GoZero ने लॉन्च की ई-साइकिल, सिंगल चार्ज में करिए 25 KM तक सफर

फॉक्सवैगन पर 60 हजार का डिस्काउंट- दिवाली के शुभ अवसर पर कार कंपनी फॉक्सवैगन अपनी सेडान कार फॉक्सवैगन वेंटो’ जो कि देश की सबसे तेज और सर्वश्रेष्ठ कार है, पर 60,000 रुपये का मोटा-मोटा डिस्काउंट दे रही है.

 

टाटा मोटर्स की इन कारों पर 30 हजार का डिस्काउंट- दिवाली पर कार पर ऑफर्स देने में टाटा मोटर्स भी पीछे नहीं है. टाटा मोटर्स अपनी सेडान कार ‘टाटा टिगॉर’ पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. टाटा ने हाल ही में इस कार को अपडेट किया है. टाटा का यह मॉडल बीएस-VI पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है.





Source link