Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
ठंड में अग्नि दुर्घटनाओं में इजाफा होने लगा है। बुधवार की सुबह से रात तक 4 घटनाएँ हुईं। जिनमें लाखों रुपयों का नुकसान उठाना पड़ा। मुकादमगंज में बाबूलाल जैन की किराना दुकान में सुबह 6.30 बजे अचानक ही अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। आग दूसरी दुकानों में भी पहुँचने वाली थी लेकिन इससे पहले ही दमकल के दो वाहन मौके पर पहुँच गए और आग को करीब 2 घंटे में नियंत्रित किया गया।
आग से किराना दुकान की अधिकांश सामग्री जल गई। नुकसान का आकलन नहीं किया गया। दोपहर पौने दो बजे श्रीकृष्णा टॉकीज के पीछे रागा कॉम्प्लैक्स में रागा स्ट्रक्चर का कार्यालय है जिसमें शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। फायर ब्रिगेड ने आग को नियंत्रित किया लेकिन तब तक फर्नीचर और इलेक्ट्रिक की सामग्री जल चुकी थी।
शाम सवा चार बजे पॉवर हाउस इंदिरा मार्केट में केबल से लकड़ी के रोलरों में आग भड़क उठी, जिसे नियंत्रित किया गया। वहीं रात पौने 9 बजे नेपियर टाउन में पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट में मोहम्मद आरिफ के मकान में गैस सिलेण्डर लीक होने से आग भड़क उठी। हालाँकि आग बहुत फैल नहीं पाई, उससे पहले ही दमकल कर्मियों ने उसे नियंत्रित कर लिया।