रतलाम25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रबी सीजन शुरू हो गया है। सीजन के चलते रैक आना शुरू हो गया है। रैक से प्राप्त होने वाले उर्वरकों का वितरण, परिवहन किया जाएगा। छोटी रैक से 5 एवं बड़ी रैक से 8 नमूने लिए जाएंगे। इसके लिए उड़नदस्ते का गठन किया है। उपसंचालक कृषि ने बताया उर्वरक गुण नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को उत्तम गुणवत्ता का उर्वरक प्राप्त हो इसके लिए उड़नदस्ता गठित किया है। दल में सहायक संचालक कृषि पीसी केवडा अनुभाग जावरा के दल प्रभारी, कृषि विकास अधिकारी केएस वसुनिया सहायक तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बीएम सोलंकी को नियुक्त किया है।