असगर अफगान ने 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. उन्होंने 111 वनडे मैचों में 24.54 की औसत और 66.72 के स्ट्राइक रेट से 2356 बनाए हैं. वहीं, उन्होंने 69 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 21.15 की औसत और 107.58 के स्ट्राइक रेट से 1248 रन बनाए हैं. अफगान ने अपने करियर में अबतक 4 टेस्ट मैच खेले हैं और 249 रन बनाए हैं.
क्या धोनी को IPL 2021 खेलना चाहिए? पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने दिया जवाब
अफगानिस्तान के एक सीनियर जर्नलिस्ट ने असगर अफगान की दूसरी सगाई की जानकारी दी है. इब्राहिम नाम के इस जर्नलिस्ट ने ट्वीट कर बताया, ”अफगानिस्तान के नेशनल क्रिकेट टीम के कप्तान असगर अफगान दूसरी बार सगाई की है. उनकी पहली पत्नी से पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा भी है. कप्तान को दूसरी पारी के लिए शुभकामना.”
Afghanistan national captain @MAsgharAfghan got engaged for the second time in his life.He has five childrens include a son from his first wife.Congratulations 👏🎉❣️ for the second inning skipper. pic.twitter.com/tYFQiDw5vO
— M.ibrahim Momand (@IbrahimReporter) November 11, 2020
असगर अफगान को सबसे अच्छे कप्तानों में से एक माना जाता है, जिन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट ने देखा है. उन्होंने फरवरी 2015 में मोहम्मद नबी से टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ली थी और उसके बाद से नए कप्तान की कोई तलाश नहीं हुई है. उन्होंने 56 बार वनडे में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तान की है. इनमें से 36 बार जीत हासिल की और 21 बार हार का सामना करना पड़ा. एशिया कप 2018 में अफगान की कप्तानी में टीम भारत के साथ मैच टाई करने में भी सफल रही थी.
हालांकि, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अप्रैल 2019 में अफगान को बर्खास्त करके टीम के लिए चीजों को जटिल और कठिन बना दिया था. यह आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से सिर्फ दो महीने पहले हुआ था. गुलबदीन नायब को इस बड़े टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम ने एक भी मैच जीतने में असफल रहने की वजह से यह दांव उल्टा पड़ गया. वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का परफॉर्मेंस निराशाजनक रहा था. टीम ने लीग चरण के सभी नौ मैच हारे और आखिरी स्थान पर रही. नायब ने कुल 12 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की. इनमें से 10 में हार का सामना करना पड़ा, सिर्फ दो मैचों में अफगानिस्तान को जीत हासिल हुई.
इसके बाद कलाई के स्पिनर राशिद खान को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया और असगर अफगान को उपकप्तान. हालांकि, दिसंबर 2019 में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने असगर अफगान को एक बार फिर से तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी.