Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नौ महीने पहले हुए नगर निगम व डबरा के 96 वार्डों के आरक्षण के आधार पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं के समीकरण अब फिर बदल जाएंगे। अनुसूचित जाति के सिर्फ पांच वार्डों में नए सिरे से आरक्षण होने से बाकी के 91 वार्ड के आरक्षण पर भी असर होगा।
अब कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित रहेगा, यह 17 नवंबर को तय होगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 के आरक्षण के आधार पर 29 जनवरी को उक्त सभी वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसे नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने पिछले सप्ताह खारिज कर दिया है।
शहरी क्षेत्र के 66 वार्डों में वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक कुल आबादी 11 लाख 59 हजार 32 है। यहां पर वार्डो का आरक्षण भी तय है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में सामान्य के 37, अनुसूचित जाति के 11, जनजाति का 1 तथा ओबीसी के लिए 17 वार्ड रिजर्व हैं।
अभी तक अनुसूचित जाति के वार्डों का आरक्षण आबादी के हिसाब से हुआ करता था। इस आधार पर वार्ड 5,20,21 और 38 आरक्षित थे। इसी तरह डबरा के कुल 30 वार्ड की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक 1 लाख 29 हजार 560 है। यहां पर भी अभी तक अनुसूचित जाति का वार्ड नंबर 15 आबादी के हिसाब से आरक्षित होता रहा है। अब यहां की स्थिति भी बदलेगी।