बयान: पुलिस कर्मियों को रहने की समस्या ना हो इसलिए सुविधा युक्त आवास उपलब्ध कराएंगे: डाॅ. मिश्रा

बयान: पुलिस कर्मियों को रहने की समस्या ना हो इसलिए सुविधा युक्त आवास उपलब्ध कराएंगे: डाॅ. मिश्रा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दतिया5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कार्यक्रम को संबोधित करते गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा।

  • 42.87 करोड़ की लागत से 168 पुलिस आवास गृहों का हुआ शिलान्यास
  • दस मंजिला बहु इमारत का शिलान्यास, 144 आरक्षकों के लिए आवास गृहों का निर्माण

पुलिस कर्मी दिन-रात लगन एवं मेहनत के साथ कार्य स्थल पर उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं देते हैं। पुलिस कर्मियों को आवास की किसी प्रकार समस्या ना हो इसके लिए उन्हें सर्वसुविधा युक्त आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। यह बात गुरुवार को पटवारी फार्म हाऊस के पास आयोजित पुलिस आवासों के भूमिपूजन कार्यक्रम में गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण को रोकने के साथ चिकित्सों, नर्सेस एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पूरी मेहनत साथ मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई। वहीं लाॅकडाउन के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा भी कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराकर सराहनीय कार्य किया।

उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान गरीब परिवारों को खाद्यान्न वितरण के दौरान भी पुलिस कर्मियों का पूर्ण सहयोग रहा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन रात 15 से 20 घंटे तक लगातार खड़े होकर, सर्दी, गर्मी एवं बरसात के मौसम में अपनी सेवाएं देते हैं। लेकिन इन्हें आवास की सुविधा नहीं होने के कारण परिवार को रखने में काफी परेशानी होती है।

इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी पुलिस कर्मियों को बेहतर सर्वसुविधा युक्त आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी कड़ी में यहां लगभग 42 करोड़ 87 लाख की लागत से बनने वाले दस मंजिला बहु इमारत का शिलान्यास किया गया। जिसमें 168 आवास गृहों में से 24 आवास गृह राजपत्रित अधिकारियों के लिए जबकि 144 आरक्षकों के लिए आवास गृहों को निर्माण किया जाएगा। आवास दो साल में बनकर तैयार होंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधोलिया, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, एडीजी अजय शर्मा, चंबल आईजी मनोज शर्मा, डीआईजी राजेश हिंगणकर, कलेक्टर संजय कुमार, एसपी गुरूकरन सिंह, विक्रम सिंह बुंदेला, योगेश सक्सेना, प्रशांत ढेगुला, पुष्पेंद्र रावत, अतुल भूरे चौधरी, राकेश साहू, आकाश भार्गव, राजेश त्यागी, अंकित शर्मा आदि शामिल रहे।



Source link