- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Special Worship Of Dhanteras In Mahakal Temple, Now A Three day Deepotsav Festival In Ujjain
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
महाकाल मंदिर में धनतेरस पूजन के बाद दीपोत्शुसव की शुरुआत हुई
- पुजारियाें ने विशेष पूजन अर्चन कर दीपावली की शुरुआत की
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध मंदिर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार को पुरोहित समिति ने धनतेरस का विशेष पूजन अर्चन कर तीन दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ किया। उज्जैन में ऐसी परंपरा रही है कि कोई भी त्योहार हो चाहे होली हो या दीपावली, वह सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाया जाता है, उसके बाद ही शहरवासी उत्सव मनाते हैं। परंपरा के अनुसार शुक्रवार को भी राजाधिराज महाकाल का गर्भगृह में अभिषेक किया गया।
पुरोहित समिति के अध्यक्ष पं. अशोक शर्मा ने बताया कि शनिवार को भस्मारती में ही भगवान महाकाल को चंदन व केसर का उबटन लगाया जाएगा। इसके बाद गर्म पानी से स्नान कराया जाएगा। बाबा महाकाल को गर्म पानी से स्नान ग्रीष्म ऋतु तक चलेगा। इस विशेष पूजन में यजमान के रूप में कलेक्टर को शामिल होते हैं, लेकिन कोराेना संक्रमण के कारण न कोई अधिकारी आया और न ही कोई नेता।