Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बेलखाड़ू19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बेलखाड़ू चौकी अंतर्गत माँ-बेटे की नृसंश हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने परशुराम ब्राम्हण संगठन सहित ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी शिवमंगल सिंह को सौंपा। हत्या को लेकर संगठन की एक बैठक दादा दरबार परिसर में रखी गई। हत्या का विरोध जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग की गई। बैठक में नगर में चल रही अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने पर भी विचार किया गया।
सभी मुद्दों को लेकर थाना प्रभारी के नाम का ज्ञापन चौकी प्रभारी को सौंपा गया। इस अवसर पर मुन्ना चौबे, वीरेन्द्र चौबे, रमन मिश्रा, विशाल पटेल, प्रकाश कुररिया, शिव कुमार शास्त्री, अन्नू चतुर्वेदी, रवि पटेल, सरपंच गोरी पटेल, प्रभात सिंह ठाकुर, अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे। सात दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।