Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिवाली पहाट में संगीतमय प्रस्तुति देतीं सुलेखा भट्ट।
- मराठी साहित्य अकादमी के कार्यक्रम में गूंजे भक्ति के स्वर
मराठी साहित्य अकादमी की ओर से दीपावली पर्व के शुभारंभ दिवस पर ‘दीवाली पहाट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगीत सभा पिपलानी के श्रीगणेश मंदिर प्रांगण में हुई। कार्यक्रम में सुरमणी सम्मान से अलंकृत सुविख्यात गायिका सुलेखा भट्ट अपनी संगीतमय प्रस्तुति दी। दीपावली के एक दिन पूर्व रूप-चतुर्दशी को मराठी समुदाय के मध्य इस पर्व को मनाए जाने की दीर्घकालीन परम्परा रही है। इस दिन गृहणियां एवं परिवार के सदस्य सूर्योदय के पूर्व स्नान आदि कर विशेष रूप से तैयार होकर मंदिर में दर्शन के लिये जाते हैं। इस दौरान घरों में विभिन्न प्रात:कालीन रागों पर आधारित पारंपरिक मराठी गीत भी गाए जाते हैं।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। कलाकारों का स्वागत निदेशक मराठी साहित्य अकादमी एच आर अहिरवार और गणेश मंदिर पिपलानी के अध्यक्ष महेश ठकार ने किया। कार्यक्रम का संचालन माधुरी खर्डनवीस ने किया।