Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मास्क पहनें, सुरक्षित रहें। अभी मास्क ही वैक्सीन है रंगोली के माध्यम से यही संदेश दिया गया।
- घरों में दिवाली पर बन रही रंगोलियों में कोरोना एहतियात से जुड़े संदेश
कोरोना संक्रमण ने कला, संस्कृति,संदेश और अन्य कई स्थानों में भी दस्तक दी है। उत्सव तो है लेकिन एक दूसरे को जागरूक करने और संदेश के लिए कई क्रिएटिव काम किए जा रहे हैं। चित्रकला, पोस्टर पेंटिंग और रंगोली अन्य जगहों पर कोरोना से जुड़ी बातें और संदेश दिए जा रहे हैं। यही संदेश अब घरों में बन रही रंगोली से दे रहे हैं। जहां उत्सव के मनोरंजन के साथ साथ लोगों को संदेश दे रहे हैं। इसके साथ घरों में भी कई पारंपरिक डिजाइन पर भी रंगोली बनाई जा रही है। कुछ ऐसे ही शहर के युवाओं से बात की जिन्होंने अपने घर पर कोरोना एहतियात जुड़े संदेश और पारंपरिक रंगोली बनाईं हैं।
डॉक्टर की सलाह लें, न कि खुद से चिकित्सा करें
युवा कलाकार धर्मेंद्र मेवाड़े ने अपने घर पर 20 मिनट में रंगोली तैयार की है। रंगोली में लोगों को घर पर रहने का संदेश दिया और साथ बताया है कि मास्क लगाएं सुरक्षित रहें और यदि कोई स्वास्थ से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो डॉक्टर की सलाह लें, न कि खुद से चिकित्सा करें। वहीं रंग और डिजाइन के जरिए उन्होंने कहा लापरवाही को हटाओ मास्क अपनाओ का भी संदेश दिया। रंगोली में मास्क, घर और डॉक्टर के स्टेथेस्कोप बनाया है।
सुरक्षित रहें अभी मास्क है वैक्सीन
टीनू बाला ने भी संदेश देती हुई रंगोली बनाई है जिसमें उन्होंने रंगोली में लिखा है कि घर पर रहें सुरक्षित रहें और मास्क है वेक्सीन। यग रंगोली उन्होंने एक घंटे में तैयार की है। उन्होंने बताया कि अभी भी बाजारों में भीड़ है जहां लोग दूरी नही रख रहे हैं इसलिए उत्सव को सेलिब्रेट करें लेकिन एहतियात रखते हुए और सुरक्षा के साथ। जितना हो सके घर पर रहें। बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाएं।
पारंपरिक रंगोली 2 घंटे में तैयार
वहीं घरों में भी इन दिनों रंगोली बनाई जा रही है जिसमें अंकिता जैन ने घर पर पारंपरिक रंगोली तैयार की है। जिसे 2 घंटे में तैयार किया है। उन्होंने सफेद, लाला, पीला, हरा, नीला रंगों का इस्तेमाल कर क्रिएटिव रंगोली तैयार की है। रंगोली 5 बाय 5 के स्थान में तैयार की गई थी।