सिंहस्थ से पहले सौगात: 3004 करोड़ की फोर लेन और एक टू-लेन से संवरेगी उज्जैन की सूरत, 300 से अधिक गांव हाईवे से जुड़ेंगे

सिंहस्थ से पहले सौगात: 3004 करोड़ की फोर लेन और एक टू-लेन से संवरेगी उज्जैन की सूरत, 300 से अधिक गांव हाईवे से जुड़ेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Ujjain’s Surat With Four lane And One lane For 3004 Crore, Plans To Directly Connect More Than 300 Villages To The Highway

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

  • राजस्थान, दिल्ली और मुंबई के लिए आवागमन होगा सुविधाजनक

उज्जैन को सिंहस्थ 2028 से पहले दो फोर लेन और एक टू लेन की सौगात मिलने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 3004 करोड़ की लागत से इन राजमार्गों का निर्माण करने जा रहा है, जिससे उज्जैन के करीब 300 गांव हाईवे से जुड़ जाएंगे। राजमार्गों के बन जाने से दिल्ली, मुंबई और राजस्थान के लिए आवागमन की सुविधा बढ़ जाएगी। उज्जैन-आगर के बीच रेल लाइन नहीं होने से लोगों के लिए राजमार्ग बड़ी सौगात मानी जा रही है। प्रोजेक्ट प्रभारी अनिल कुमार जैन ने बताया कि इन राजमार्गों के निर्माण की टेंडर और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पहला फोर लेन

उज्जैन से गरोठ के बीच बनने वाले पहले फोर लेन की लंबाई 136 किमी है। इस राजमार्ग के निर्माण में 1800 करोड़ की लागत आएगी। आगर रोड स्थित आरडी-गार्डी मेडिकल कॉलेज के पीछे से शुरू होने वाले इस राजमार्ग पर करीब 112 गांव आएंगे। इससे राजस्थान के अलावा दिल्ली-मुंबई भी पहुंचा जा सकेगा।

दूसरा फोर लेन

उज्जैन-देवास के बीच बनने वाले इस राजमार्ग की लंबाई 41 किमी होगी। इसे बनने में 700 करोड़ का खर्च आएगा। हालांकि इस राजमार्ग को उज्जैन से बदनावर वाया देवास तक बनना है। पहले चरण में उज्जैन से देवास तक की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। उज्जैन के लोगो के लिए इंदौर जाने के लिए एक और राजमार्ग की सुविधा मिल जाएगी।

उज्जैन-झालावाड़ के बीच टू लेन

उज्जैन से झालावाड़ के बीच एक टू लेन बनना प्रस्तावित है। इसकी लागत 504 करोड़ है। 134 किमी के इस राजमार्ग से झालावाड़ पहुंचना आसान होगा।



Source link