होटल के अवैध हिस्से पर चला हथौड़ा: जबलपुर में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, रज्जाक पहलवान का है होटल

होटल के अवैध हिस्से पर चला हथौड़ा: जबलपुर में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, रज्जाक पहलवान का है होटल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Joint Operation Of Administration, Municipal Corporation And Police In Jabalpur, Razzaq Wrestler’s Hotel

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रसल चौक स्थित तनिष्क होटल का अवैध हिस्सा तोड़ने के दौरान मौजूद पुलिस और विरोध कर रहे लोग

  • भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, विरोध भी हुआ
  • दो हजार वर्गफीट में निर्मित चार मंजिला होटल का है एक फ्लोर अवैध
  • एनएसए का आरोपी रह चुके भवन स्वामी रज्जाक के दरबार रेस्टोरेंट पर भी इससे पहले हुई थी कार्रवाई

रसल चौक स्थित नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक की चार मंजिला कनिष्क होटल का अवैध हिस्सा शुक्रवार को तोड़ा गया। दो हजार वर्गफीट में निर्मित होटल का सबसे ऊपर वाला फ्लोर अवैध था। नगर निगम का दावा है कि मामले में नोटिस जारी किया गया था। बावजूद भवन स्वामी ने खुद अवैध हिस्सा नहीं तोड़ा। भवन स्वामी से तोड़ने में हुई खर्च की राशि भी वसूली जाएगी। कार्रवाई का विरोध भी हुआ, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल के सामने उनकी एक न चली।

अवैध हिस्सा तोड़ते नगर निगम के कर्मी

अवैध हिस्सा तोड़ते नगर निगम के कर्मी

रसल चौक स्थित कनिष्क होटल को 2006 में नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक ने खरीदा है। वर्तमान में उक्त बिल्डिंग में ‘अपना हेंग आउट कैफे एण्ड रेस्टोरेंट और एक सांध्य दैनिक अखबार का कार्यालय संचालित है। इस बिल्डिंग के चौथे मंजिल का कुछ हिस्सा और इसके ऊपर अवैध निर्माण कराया गया है। इसे चिन्हित कर तोड़ा जा रहा है। अब्दुल रज्जाक के विरूद्ध पूर्व में एन.एस.ए. की कार्रवाई की जा चुकी है।
तीन मंजिल निर्माण की थी अनुमति
नगर निगम के भवन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि रसल चौक स्थित इस होटल भवन का निर्माण 1986-87 में हुआ था। भवन निर्माण नक्शा के विपरीत हुआ है। दो हजार वर्गफीट में तीन मंजिल निर्माण की अनुमति मिली थी। जबकि चार मंजिल भवन का निर्माण किया गया था। इस भवन को नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक ने 2006 में खरीदा था। भवन अधिकारी के मुताबिक इसके बाद कुछ निर्माण किया गया था।
सुबह 10 बजे पहुंची संयुक्त टीम
होटल भवन के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए सुबह 10 बजे एएसपी सिटी अमित कुमार, नगर निगम के उपायुक्त, भवन शाखा, अतिक्रमण अमला और लगभग 200 पुलिस जवान जेसीबी आदि लेकर पहुंचे। रसल चौक के चारों तरफ स्टॉपर लगाकर आवागमन रोका गया। इसके बाद चौथी मंजिल वाले अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। अतिक्रमण हटाने का अब्दुल रज्जाक के परिवार की ओर से विराेध भी किया गया। आरोप लगाया गया कि बड़े राजनीतिक चेहरे के इशारे पर उसका निर्माण अवैध तरीके से तोड़ा जा रहा है। कार्रवाई से पहले शोकॉज नोटिस तक नहीं दिया गया।

सुबह 10 बजे पहुंचा अमला

सुबह 10 बजे पहुंचा अमला

गोपनीय रखी गई पूरी कार्रवाई
अब्दुल रज्जाक के इस होटल भवन के अवैध हिस्से को तोड़ने की पूरी कार्रवाई गोपनीय रखी गई। सुबह सात बजे पुलिस बल, नगर निगम के अतिक्रमण अमले को जेसीबी के साथ हनुमानताल बुला लिया गया था। सभी को लग रहा था कि अवैध हथियारों के प्रकरण में गिरफ्तार कांग्रेस नेता गजेंद्र सोनकर के घर को तोड़ने की कार्रवाई होगी। सुबह 10 बजे बल को हनुमानताल से रसल चौक भेजा गया। कार्रवाई शुरू होने से चंद मिनट पहले अमले को बताया गया।
ऑनलाइन जमा कराया कम्पाउंडिंग राशि
प्रशासन द्वारा गोपनीयता बरतने के बावजूद इसकी भनक अब्दुल रज्जाक को लग गई। गुरुवार को उसने अवैध हिस्से को वैध कराने के लिए जरूरी एक लाख रुपए की कम्पाउंडिंग राशि ऑनलाइन नगर निगम में जमा करा दिया था। उसकी यह चालाकी काम नहीं आई। नगर निगम कमिश्नर अनूप कुमार सिंह पहले ही भवन अधिकारी से इसकी नाप-जोख करा चुके थे। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बैठक कर पूरी रणनीति तैयार की थी।
भोपाल से तोड़ने का अधिकारियों पर दबाव
कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे अब्दुल रज्जाक के अधिवक्ता एएस हुसैन ने आरोप लगाया िक भोपाल से तोड़ने का अधिकारियों पर दबाव डाला गया है। इसके पीछे एक बड़े राजनीतिक व्यक्ति का हाथ है। कम्पाउंडिंग राशि जमा करने के बावजूद कार्रवाई की गई। नगर निगम की ओर से कोई नोटिस तक नहीं जारी किया गया। इसका नक्शा पहले से पास है। निष्पक्ष अखबार का कार्यालय होने के चलते इसे रंजिशन तोड़ने की कार्रवाई की गई। इससे पहले इसी तरह से दरबार रेस्टोरेंट को भी तोड़ा गया था।

कार्रवाई से पहले ट्रैफिक रोका गया

कार्रवाई से पहले ट्रैफिक रोका गया

नियम विरूद्ध तरीके से किया गया निर्माण
भवन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि होटल भवन का नक्शा 1986-87 में पास हुआ था। स्वीकृत नक्शा से अधिक निर्माण किया गया है। 2006 में भवन को खरीदने के बाद नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक द्वारा कुछ निर्माण कराया गया था। उसी को तोड़ने की कार्रवाई की गई। पूरे भवन की नापजोख कराई जा रही है। नियम संगत कार्रवाई आगे भी होगी। कार्रवाई से पहले भवन स्वामी को नोटिस जारी किया गया था।
अधिकारियों सहित पूरा अमला जुटा रहा
विवाद की आशंका को ध्यान मे रखते हुए कार्रवाई के दौरान एसडीएम अधारताल रिषभ जैन, एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी, तहसीलदार स्वाति सूर्या, सीएसपी ओमती आर.डी. भारद्वाज, सीएसपी अधारताल अशोक तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक मधुकर चौकीकर , पंकज परमार सहित ओमती, बेलबाग, सिविल लाइन, केंट, भेड़ाघाट, पाटन टीआई और थाने के बल के साथ रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।



Source link