IPL 2021: 3 टीमें नहीं चाहती अगले सीजन में नई फ्रेंचाइजी आए (साभार-जय शाह इंस्टाग्राम)
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के बाद खबरें आई थी कि बीसीसीआई (BCCI) अगले सीजन में एक और नई टीम आईपीएल में ला सकती है
- News18Hindi
- Last Updated:
November 13, 2020, 4:56 PM IST
नई टीम नहीं चाहती 3 फ्रेंचाइजी!
इनसाइड स्पोर्ट की खबर के मुताबिक तीन फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जिनका मानना है कि अगले सीजन के लिए नई फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट में लाना चाहिए. उनके मुताबिक बीसीसीआई का ये कदम उनके हितों के लिए भी सही नहीं है और आईपीएल के लिए भी ये नई टीम को लाने का सही समय नहीं है. एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक ने कहा, ‘बीसीसीआई ने हमें आईपीएल टीम बढ़ाने की कोई जानकारी नहीं दी है. हमें जो कुछ पता चला है वो मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है. बीसीसीआई के पास नई टीम जोड़ने का पूरा अधिकार है. लेकिन इस वक्त कोरोना वायरस की वजह से हर फ्रेंचाइजी को नुकसान हुआ है और ये देखते हुए 2021 में नई टीम नहीं आनी चाहिए. 2022 में ये किया जा सकता है जब नई मीडिया अधिकार डील भी होगी.’
‘कोहली के पितृत्व अवकाश का सम्मान करता हूं, लेकिन इससे भारत प्रभावित होगा’बीसीसीआई अपने नुकसान की भरपाई चाहती है
एक ओर जहां फ्रेंचाइजियां अपने हितों को देख रही हैं वहीं बीसीसीआई भी अपने नुकसान की भरपाई की कोशिशों में लगी है. शायद यही वजह है कि वो आईपीएल 2021 में ही नई टीम लाने का विचार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई अधिकारी फ्रेंचाइजियों के संपर्क में हैं. नौवीं फ्रेंचाइजी अहमदाबाद से जुड़ी हो सकती है. हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि आईपीएल 2021 के लिए चर्चा सही समय पर होगी.