Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना के विरुद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आयुष क्लीनिक से गिलोय वितरण किया गया। आरंभ अपर कलेक्टर जमुना भिड़े ने किया। इसे बगीचों में लगाया जा सकता है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान, डॉ. संगीता सोलंकी, डॉ. इंतखाब मंसूरी आदि मौजूद रहे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया आयुर्वेद में गिलोय का उपयोग इम्यूनिटी बढ़ाने, बुखार, वायरल फ्लू, वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग, मधुमेह, एनीमिया, पीलिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू, मलेरिया, नेत्र विकार आदि अनेक रोगों के उपचार में किया जाता है।