खरीदी: धान खरीदी के लिए दल गठित, कंट्राेल रूम बनाया

खरीदी: धान खरीदी के लिए दल गठित, कंट्राेल रूम बनाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • 43 खरीदी केंद्रों पर सोमवार से होगी धान खरीदी

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए विपणन संघ (मार्कफेड) को अधिकृत किया है। जिले में 43 खरीदी केन्द्रों/मंडियों में 16 नवंबर से धान खरीदी हाेगी। सीईओ जिला पंचायत मनोज सरियाम ने बताया के लिए सोहागपुर में उपायुक्त सहकारिता बीएस परते 7067932949, पिपरिया में डीएम नान दिलीप सक्सेना 9424474585, इटारसी में रवीन्द्र ताराम 8969277302, बनखेड़ी में प्रदीप ग्रेवाल 9425684608 एवं होशंगाबाद, बाबई के लिए आरके दुबे 8959720202 की ड्यूटी लगाई गई है।

खरीदी की समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम बना

जिले में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा खरीदी के लिए 43 केन्द्र बनाए हैं। खरीदी 16 नवंबर से हाेगी। जिला स्तर पर किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्राेल रुम बनाया है। नंबर 8965819760 है।सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक किसान शिकायत/समस्या दर्ज करा सकेंगे।



Source link