Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैतूल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कुटंगा गांव में गामा वाहन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुटंगा निवासी सुखचंद धुर्वे की डेढ़ वर्षीय मासूम निकिता धुर्वे अपने घर के सामने आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट आने से मासूम की मौत हो गई। बच्ची के पिता सुखचंद धुर्वे ने पुलिस को बताया कि वह वाहन चालक को जानता है। निकिता सुखचंद की इकलाैती पुत्री थी। त्योहार के समय हुई घटना से परिजन आहत हैं। चौकी प्रभारी संदीप परतेती ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 (ए) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन और आरोपी की तलाश कर रही है। वाहन की चपेट में आई मासूम बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।