Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जावरा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रीय गोसेवा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक व मां बगलामुखी पीठाधीश्वर स्वामी श्रीश्रीकृष्णानंदजी महाराज ने गोमय दीपक वितरण कार्यक्रम कर ग्राम माननखेड़ा पहुंचकर मार्गदर्शन प्रदान किया। दीप वितरण किए। राष्ट्रीय गोसेवा संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्रसिंह चंद्रावत, जिला संगठन मंत्री शैलेंद्रसिंह, संभाग सचिव आशीष जोशी, संदीप राठौर, रवींद्रसिंह चंद्रावत, अनिल कुमावत, गणपत माली, मांगीलाल माली, भगवतीलाल माली सहित गोसेवक मौजूद थे। गुरुदेव ने गाय के गाेबर से निर्मित दीपक बांटे। गुरुदेव के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन जितेंद्रसिंह चंद्रावत ने किया। आभार शैलेंद्रसिंह ने माना।