मैच के दौरान मैदान में घुसा कुत्ता (फोटो क्रेडिट: वीडियो स्क्रीन शॉट)
मामला 14वें ओवर का है, जब पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम (Babar Azam) 48 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे
- News18Hindi
- Last Updated:
November 15, 2020, 4:24 PM IST
शनिवार को मुल्तान सुल्तान और कराची किंग्स के बीच क्वालिफायर मुकाबला खेला गया, जहां कराची ने सुपर ओवर में मुकाबला जीता. दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया. कराची की ओर से बाबर आजम (Babar Azam) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि उन्हें इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा. दरअसल 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची का स्कोर एक समय 13 ओवर के बाद 3 विकेट पर 90 रन था.

14वें ओवर में रोका गया मुकाबलाबाबर आजम शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. वह अपने अर्धशतक से सिर्फ दो रन ही दूर थे कि 14वें ओवर में मुकाबला उस समय रोकना पड़ा, जब कैमरामैन का फोकस मैदान पर बैठे कुत्ते पर गया. दरअसल मैच के दौरान एक कुत्ता मैदान के बीचो बीच बैठा था . कुत्ते पर सबका ध्यान जाने के बाद उसे बाहर किया गया और उसके बाद फिर से खेल शुरू हुआ. इस वजह से आजम कोअपना अर्धशतक पूरा करने के लिए जरूरी दो रन के लिए इंतजार करना पड़ा.
यह भी पढ़ें:
IPL 2020 करवाने के लिए बीसीसीआई ने यूएई क्रिकेट बोर्ड को दिए 100 करोड़ रुपये!
बल्लेबाजी छोड़कर टॉयलेट की तरफ भागा पाकिस्तानी खिलाड़ी, लौटकर टीम को दिलाई जीत
आजम ने 53 गेंदों पर 65 रन बनाकर कराची को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. इसके बाद भी टीम को 21 गेंदों पर 25 रन की जरूरत थी. अगर अगले 17 गेंदों पर कराची ने 4 विकेट और गंवा दिए. जिस वजह से मुकाबला टाई हो गया . आखिरी गेंद पर पांच रन की जरूरत थी और इमाद वसीम ने चौका जड़ दिया. इसके बाद कराची ने सुपर ओवर में मुकाबला जीता.