शाहिद अफरीदी महज 12 रन ही बना पाए (फोटो क्रेडिट: ट्विटर)
शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) महज 12 गेंदों का ही सामना कर पाए और इस दौरान उन्होंने 12 रन बनाए
- News18Hindi
- Last Updated:
November 15, 2020, 7:28 PM IST
उनका हेलमेट इतना खतरनाक था कि अगर किसी तेज रफ्तार गेंद पर वह चूक जाते वह गेंद सीधे उनके चेहरे पर लग सकती थी. अफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग के क्वालिफायर मैच में इस हेलमेट के साथ नजर आए. अफरीदी के हेलमेट पर आमतौर पर चेहरे की सुरक्षा के लिए लगाया जाने वाला ग्रिल नहीं था, जिस वजह से गंभीर चोट की संभावना बढ़ जाती है. कमेंटेटर बाजिद खान ने अफरीदी के हेलमेट को देखकर कहा कि उन्होंने ऐसा हेलमेट पहले कभी नहीं देखा.
यह भी पढ़ें:
World Test Championship के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया के पास सिर्फ 2 मौकेDiwali: पटाखे न चलाने की अपील कर बुरे फंसे कोहली, बर्थडे का वीडियो वायरल कर फैंस ने काफी सुनाया
हाल ही में आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ काम करने वाले जोंटी रोड्स ने खुलासा किया कि वो भी पहले ऐसे हेलमेट का इस्तेमाल कर चुके हैं. इससे गेंद को देखना आसान होता है. अफरीदी क्वालिफायर में 12 गेंदों पर महज 12 रन ही बना पाए. क्वालिफायर मुकाबले में कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान को सुपर ओवर में मात दी.