Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बुरहानपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ग्राम असीरगढ़ में ग्रामीण कुत्ते से दहशत में है। कुत्ते ने शुक्रवार रात आंगन में खड़े चार साल के बच्चं पर हमला कर उसे नोंच लिया, उसके चहरे में गंभीर घाव आए हैं। ग्रामीणों ने बताया कुत्ता एक सप्ताह के गांव में मवेशियों पर हमला कर रहा है। शुक्रवार रात असीरगढ़ में आंगन में खड़े चार साल के कमलेश पिता कैलाश पर पागल कुत्ते ने हमला किया। कुत्ते ने कमलेश का मुंह पकड़ लिया।
बाय ओर के गाल को नाेंच लिया, उसकी चमड़ी अलग हो गई। आंख के पास भी घाव हुआ है। हमला होने पर बच्चों चीखने लगा। उसकी आवाज सुन आसपास के लोगों ने उसे बचाया। बालक को 12 से ज्यादा टांके चेहरे पर लगे है। ग्रामीणों ने बताया पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण पागल कुत्ते से परेशान है। बकरी और पालतु मवेशियों पर हम हमला कर रहा है। बच्चें पर हमला होने से पूरा गांव अब दहशत में है।