मौसम: ग्वालिरयर में झमाझम बारिश, भीगते हुए की गोवर्धन पूजा

मौसम: ग्वालिरयर में झमाझम बारिश, भीगते हुए की गोवर्धन पूजा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

gwalior10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • न्यूनतम तापमान 15.1 पर आया, रात को कम लगी ठंड

ग्वालियर। शहर में रविवार को झमाझम बारिश हुई है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 1 बजे हल्की बारिश और 2 बजे से तेज बारिश हुई है। करीब 30 मिनट तक झमाझम हुई है। रविवार को न्यूततम तापमान भी 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जिस कारण लोगों को रात को ठंड का कम अहसास हुआ है। अगले 24 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने के आसार है।

अफगानिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोव जम्मू कश्मीर ऊपर से गुजर रहा है। जिससे वहां पर बर्फबारी की संभावना है। पर इस कारण अंचल का मौसम प्रभावित हो गया है। शनिवार को दीपावली थी और रविवार को गोवर्धन पूजन होना था, पर सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे जो दोपहर होते-होते बारिश में बदल गए हैं। जिस कारण मौसम सुहाना होने के साथ-साथ कोरोना और वायरल मच्छर जनहित रोग बढ़ने की पूरी संभावना हैँ।

24 घंटे रहेंगे बादल

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का यह मिजाज अगले 24 घंटे तक ऐसे ही बने रहने के आसार है। हां 3 दिन बाद 19 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव आएगा। अंचल में धुंध के साथ ठंड भी बढ़ेगी।

बीमारियों का खतरा

मौसम के बार-बार बदलने के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बारिश से वायरल डिसीज के बढ़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में बुजुर्गो और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।



Source link