किसान की अमानवीयता: राेटी खाने के लिए घर गया मजदूर तो खेत मालिक ने जमकर पीटा, बचाव में आई पत्नी से भी धक्कामुक्की

किसान की अमानवीयता: राेटी खाने के लिए घर गया मजदूर तो खेत मालिक ने जमकर पीटा, बचाव में आई पत्नी से भी धक्कामुक्की


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

श्योपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीड़ित मजदूर जगदीश।

  • मजदूर दंपति ने पुलिस अफसराें को दिया आवेदन
  • हरिजन एक्ट की रिपाेर्ट लिखाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी

ग्राम बमाेरीजाट में खेत में धान का काम छाेड़कर राेटी खाने के लिए घर जाना एक दलित मजदूर काे भारी पड़ा। गुस्साए खेत मालिक ने जाति सूचक गाली देते हुए मजदूर काे उसके घर से बाहर घसीटकर लात घूंसाें से पीटा। बीच बचाव करने आई मजदूर की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई।

इतना ही नहीं हरिजन एक्ट की रिपाेर्ट लिखाने पर उसे जान से मारने की धाैंस दी गई। पुलिस थाने में रिपाेर्ट लिखाने के बाद भी आराेपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हाेने पर पीड़ित पक्ष ने रविवार काे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियाें से न्याय की मांग की है।

ग्राम बमाेरीजाट निवासी फरियादी जगदीश पुत्र मथुरालाल बैरवा ने प्रस्तुत आवेदन में बताया कि वह उसी गांव में किसान जगदीश मीणा के यहां सालभर के लिए हाड़ी मजदूर की तरह खेत पर काम करके अपने परिवार का पालन करता है। घटना 12 नवंबर की है। जब जगदीश मीणा के खेत पर बाेर से पानी देने के लिए ट्यूबवेल चलाकर जगदीश बैरवा खाना खाने के लिए अपने घर चला गया था।

वह खाना खाने बैठा ही था कि तभी जगदीश मीणा उसके घर आ गया। उसने बाेला कि खेत पर धान की फसल इकट्ठी कर रखी है जा उसे फैलाया। जगदीश ने कहा कि अभी खाना खाकर चला जाऊंगा। इसी बात पर जगदीश मीणा ने गुस्से में आकर जातिसूचक शब्दाें का प्रयाेग करते हुए गाली देकर मारपीट करने लगा।

अपने पति काे पिटते देख पत्नी कांतिबाई बीच बचाव करने आई ताे जगदीश मीणा ने उसके साथ भी धक्का मुक्की कर दी। इस हमले के बमाेरी जाट गांव से रविवार को पीड़ित पक्ष ने एसडीओपी, एसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियाें काे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।



Source link