बांग्ला फिल्मों के जाने मानें अभिनेता सौमित्र चटर्जी का रविवार को निधन हो गया था (फाइल फोटो )
सौमित्र चटर्जी (Soumitra Chatterjee) क्रिकेट के बहुत बड़े फैन थे. उन्होंने लंबे समय तक ईडन गार्डंस में खेले गए सभी इंटरनेशनल मैच देखे थे. वह खुद भी अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज थे
- News18Hindi
- Last Updated:
November 16, 2020, 7:44 AM IST
दरअसल 70 के दशक के दौरान केरल बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए ईडन गार्डंस में कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री और मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के बीच खेला गया मुकाबला काफी चर्चा में रहा.

बंगाल की तरफ से सौमित्र अहम सदस्य थे. जबकि मुंबई में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना थे. उस समय करीब एक लाख लोग मैदान पर आए थे. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर जॉयदीप मुखर्जी ने कहा कि सौमित्र टीम के सबसे विश्वसनीय सदस्य थे.
वह जितनी अच्छी बल्लेबाजी करते थे, उतने ही अच्छे गेंदबाजी में भी थे. 1980 तक ईडन गार्डंस में खेले गए सभी इंटरनेशनल मैच इस दिग्गज अभिनेता ने देखे थे. 2018 में आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सौमित्र चटर्जी के एक इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया था.
जिसमें उन्होंने क्रिकेट के लिए अपने प्यार को स्वीकार करते हुए कहा था कि वह एक समय क्रिकेट के शौकीन थे और अब भी, जब क्रिकेट दुनिया के कुछ हिस्सों में जा रहा है, तो भी वह आमतौर पर खबरों पर नजर रखते हैं.
यह भी पढ़ें:
IPL 2021 की नीलामी के कारण रणजी ट्रॉफी से पहले नेशनल टी20 चैंपियनशिप करा सकता है बीसीसीआई
Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कोहली के लिए कही बड़ी बात, बताया- प्रभावशाली खिलाड़ी
उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि वह अजिंक्य रहाणे जैसे किसी खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते देखना चाहते थे. साथ ही वह चाहते थे कि केकेआर में एक घातक गेंदबाज आए.