Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्वालियर के जिला अस्पताल में कोरोना के लिए सैम्पल लेती डॉक्टर
ग्वालियर। शहर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को ग्वालियर के मंत्री के भाई सहित 67 कोरोना संक्रमित निकले हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि इससे पहले शनिवार और रविवार को कुल 145 संक्रमित निकले थे। उप चुनाव और दीपावली के त्योहार के चलते जहां बाजारों में भीड़ रही है वहीं कोरोना संक्रमण ने भी रफ्तार बढ़ा ली है। बीते 24 घंटे में 400 के लगभग सैम्पल हुए थे जिनमें से 67 की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। इनमें ग्वालियर के एक मंत्री के भाई सहित इंजीनियर और व्यवसायी भी शामिल हैं। अभी तक कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 14000 के पार पहुंच गई है। रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है।
एक कि मौत भी
सोमवार को 67 कोरोना संक्रमित के साथ साथ 1 पॉजिटिव की मौत भी हुई है। मृतक भिंड निवासी है और 7 दिन पहले उन्हें जेएएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।