- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Diwali Special Train 2020 From Madhya Pradesh Bhopal Dr. Ambedkar Nagar Shrimata Vaishnav Devi Katra Express Special Canceled
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब में आंदोलन के चलते भोपाल से होकर जाने वाली डॉ.अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा एक्सप्रेस स्पेशल रद्द कर दी गई है।
- कई अन्य रूट पर भी पड़ रहा प्रभाव
पंजाब प्रांत में चल रहे किसान आंदोलन के कारण मध्यप्रदेश में भी ट्रेनों पर इसका काफी असर पड़ रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भोपाल से होकर जाने वाली डॉ.अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। अब 18 नवंबर को डॉ.अम्बेडकर नगर स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 02919 डॉ. अम्बेडकर नगर- श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा एक्सप्रेस स्पेशल कैंसिल रहेगी। इसी तरह 20 नवंबर को गाड़ी संख्या 02920 श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा स्टेशन से चलकर डॉ. अम्बेडकर नगर आने वाली ट्रेन भी नहीं आएगी। इसके साथ ही कई अन्य रूट पर भी इसका असर पड़ रहा है।
24 घंटों में 71 माल गाड़ियां रवाना कर रिकॉर्ड बनाया
भोपाल मंडल ने इटारसी यार्ड से 24 घंटे में नागपुर की ओर अब तक की सबसे ज्यादा माल गाड़ियां भेजकर बनाया रिकॉर्ड बनाया है। इटारसी यार्ड से भोपाल, जबलपुर, खंडवा व नागपुर दिशा में कुल 71 माल गाड़ियां भेजी गईं। जो कि वर्तमान में चलाई जा रही स्पेशल गाड़ियों के अतिरिक्त हैं। इनमें से नागपुर की ओर इटारसी यार्ड से 24 घंटे में कुल 29 माल गाड़ियां भेजी गईं, जो अभी तक का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। इससे पहले यह 6 सितंबर 2019 को यह संख्या 25 थी।