Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आग बुझाने के लिए फायर कर्मिय को जमीन पर लेटना तक पड़ा।
- देर रात आग लगने के बाद इलाके में दहशत रही, बड़ा हादसा टला
भोपाल के हनुमानगंज इलाके में रविवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। आग हमीदिया रोड स्थित एक जूतों के गोदाम में लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि छह से अधिक फायर स्टेशन से फायर एक दर्जन गाड़ियों को लगाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सके। आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर के नीचे बने गोदाम में लगी थी, जो बाद में फैलने लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो इसकी चपेट में कई और दुकानें आ सकती थीं। ऐसे में एक बड़ा हादसा होता। क्योंकि यहां पर रहवासी इलाका भी है।

आग बेसमेंट में होने के कारण इसे बुझाने में काफी परेशानी हुई।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी
हनुमानगंज पुलिस के अनुसार आग की सूचना लोगों ने फायर बिग्रेड को दी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। आग के कारण इलाके में दहशत रही। यहां पर रहवासी इलाका होने के कारण भी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आग पूरी तरह बुझाने के करीब दो घंटे बाद ही लोग घरों में गए।

आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी परेशानी हुई।
इस कारण परेशानी हुई
आग बिल्डिंग के बेसमेंट में पहुंच गई थी। यहां पहुंचने का कोई दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण फायर कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। थोड़ी सी जगह होने के कारण आग बुझाने के लिए जमीन पर लेटकर फायर कर्मियों को पानी की बौछारें छोड़नी पड़ी।