मां के साथ भ्रमण: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की चूरना रेंज में परिवार सहित दिखे तीन बच्चे और मादा टाइगर

मां के साथ भ्रमण: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की चूरना रेंज में परिवार सहित दिखे तीन बच्चे और मादा टाइगर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Three Children And A Female Tiger Seen In The Churna Range Of Satpura Tiger Reserve, Including Family

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चूरना में दिखा टाइगर परिवार।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के तहत होशंगाबाद जिले के चूरना में चार टाइगर भ्रमण करते दिखे हैं। अली राशिद नाम के पर्यटक ने इसका फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वे यहां कुछ दिन पहले सफारी में टूर पर आए थे। इसी दौरान उन्होंने वीडियो भी बनाया।

होशंगाबाद डीएफओ अनिल शुक्ला ने बताया कि इनमें तीन बच्चे और एक मादा टाइगर है। करीब पांच दिन पहले टाइगर रिजर्व में ये टाइगर दिखे हैं। इनमें तीनों बच्चों की उम्र डेढ़ से दो साल और मादा टाइगर की उम्र छह साल है। उन्होंने बताया कि चूरना रेंज मुख्य सफारी स्पॉट है। यहां सबसे ज्यादा टाइगर दिखते हैं। वैसे, इस सतपुड़ा रेंज में करीब 47 टाइगर हैं। इनमें नर और मादा शामिल हैं।



Source link