Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मिठाई की दुकान पर सैम्पलिंग की कार्रवाई करती फ़ूड विभाग की टीम
- एक दुकान पर गंदगी मिलने पर नोटिस भी दिया गया
ग्वालियर। दीपावली निकल गई तो क्या फ़ूड विभाग की कार्रवाई जारी है। सोमवार शाम को फ़ूड विभाग ने 6 मिठाई दुकानों पर छापा मार कार्रवाई कर 7 मिठाइयों के सैम्पल लिए हैं। साथ ही एक दुकान पर गंदगी मिलने पर नोटिस भी दिया है।
डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया ने सोमवार शाम फ़ूड विभाग के निरीक्षकों को साथ लेकर शहर के अलग अलग स्थानों पर मिठाई दुकानों पर कार्रवाई की है। सबसे पहले थाटीपुर मयूर मार्केट पहुंची। यहां बंगाली स्वीट्स पर संचालक राजकुमार प्रजापति के सामने रसगुल्ला का सैम्पल लिया है। इसके बाद जय भोले मिष्ठान सनातन धर्म मंदिर रोड से गुजिया, कुम्हारपुरा की न्यू महावीर स्वीट्स से गुलाब जामुन, नया बाजार के शुभम स्वीट्स से मावा बर्फी, मलाई बर्फी के सैम्पल लिए हैं। साथ ही शुभम स्वीट्स पर गंदगी होने पर संचालक संतोष चौरसिया को नोटिस भी दिया है। इसके साथ सदर बाजार मुरार के अयोध्यावासी स्वीट्स एवं नमकीन से बर्फी और नया बाजार के मुरैना मिष्ठान से बेसन के लड्डू का सैम्पल लिया है। सभी सैम्पल को राज्य की लैब भेज दिया गया है।