उपचुनाव के अंतिम दिन इमरती देवी को प्रचार करने पर बैन लगा दिया गया था.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (By-Election) के बाद भी बयानबाजियों का दौर थम नहीं रहा है. अब एक और कांग्रेस नेता (Congress Leader) ने इमरती देवी पर टिप्पणी की है.
बता दें कि उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी अपने समधी व कांग्रेस प्रत्याशी से हार गई हैं. इस हार के बाद सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि इमरती देवी जलेबी बन गई हैं. गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सज्जन कुमार से मीडिया ने सवाल किया था कि क्या मध्य प्रदेश के हालिया उपचुनावों में कांग्रेस की हार के लिए इमरती देवी पर की गई आइटम वाली टिप्पणी जिम्मेदार थी. इसके जवाब में उन्होंने बयान दिया.
कमलनाथ ने जताया था खेद
बता दें कि उपचुनाव में प्रचार के दौरान डबरा में कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम कह दिया था. इसके बाद पूरी बीजेपी कमलनाथ और कांग्रेस पर हमलावार हो गई थी. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मामले में हस्तक्षेप किया और ऐसे बयान की निंदा करते हुए माफी मांगने के लिए कहा. हालांकि बवाल बढ़ता देख कमलनाथ ने मामले में खेद व्यक्त किया था.