माैके पर टेमागांव, रहटगांव, सिवनीमालवा व टिमरनी पुलिस पहुंच गई थी. (सांकेतिक फोटो)
घटना होशंगाबाद जिले के सिवनीमालवा थाना (Sivanimalwa Police Station) क्षेत्र की है. 108 एंबुलेंस के ईएमटी विद्यासागर पंवार ने फंसी हुई स्थिति में ही ड्रिप लगाई और दर्द कम करने इंजेक्शन लगाकर उपचार शुरू कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, घटना होशंगाबाद जिले के सिवनीमालवा थाना क्षेत्र की है. 108 एंबुलेंस के ईएमटी विद्यासागर पंवार ने फंसी हुई स्थिति में ही ड्रिप लगाई और दर्द कम करने इंजेक्शन लगाकर उपचार शुरू कर दिया. ट्रक में फंसे ड्राइवर देवप्रताप को निकालने में 5 घंटे से अधिक का समय लग गया. इस दौरान उनका इलाज चलता रहा. इसके बाद घायल चालक को क्रेन और गैस कटर की मदद से ट्रक की बाड़ी काटकर निकाला गया, जिससे उसकी जान बच गई. वहीं, माैके पर टेमागांव, रहटगांव, सिवनीमालवा व टिमरनी पुलिस पहुंच गई थी.
बाइकों की जोरदार टक्कर में चार युवकों की मौत
वहीं, कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि शनिवार रात रतलाम के नामली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बांगरोद और धमोत्तर के बीच दो बाइकों की जोरदार टक्कर में चार युवकों की मौत (Death) हो गई. इसके साथ ही दो युवक घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम दिवेल-खोखरा मार्ग पर बाइक की टक्कर से साइकिल पर सवार वृद्ध की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय पंकज पुत्र विश्राम, 19 वर्षीय विक्रम पुत्र रमेश धनुका, 28 वर्षीय राहुल पुत्र गेंदालाल धानुक व 24 वर्षीय अजय पुत्र मांगीलाल सभी निवासी ग्राम धमोत्तर शनिवार रात बाइक पर सवार होकर ग्राम बांगरोद से ग्राम धमोत्तर जा रहे थे. इसी दौरान बांगरोद स्थित गोशाला के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई.