PSL 2020: इस गेंदबाज की तेजी के आगे कांप गए शाहिद अफरीदी! (PHOTO-AFRIDI INSTAGRAM)
लाहौर कलंदर्स के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया था, जिसके बाद अफरीदी ने ट्वीट कर उन्हें धीमी गेंद फेंकने के लिए कहा है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 16, 2020, 9:42 PM IST
शाहिद अफरीदी ने हारिस रऊफ से कहा-धीरे फेंको गेंद
शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने हारिस रऊफ की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए लिखा, ‘हारिस रऊफ ने बेहतरीन गेंदबाजी की, उन्होंने कमाल की यॉर्कर बॉल फेंकी. कृपया अगली बार मुझे धीमी गेंद फेंकें. कलंदर्स को फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई. फाइनल मैच के लिए उत्साहित हूं. सुल्तांस फैंस का हमारे समर्थन के लिए शुक्रिया.’
शाहिद अफरीदी ने किया दिलचस्प ट्वीट
बता दें शाहिद अफरीदी को आउट करने के बाद हारिस रऊफ ने उनके आगे हाथ जोड़ लिये थे. हारिस रऊफ ने कहा था कि आमतौर पर वो विकेट लेने के बाद काफी जोश में आ जाते हैं लेकिन अफरीदी पाकिस्तान के सुपरस्टार हैं और उनका विकेट लेने के बाद उन्हें इस दिग्गज से माफी मांगनी पड़ी.
https://www.youtube.com/watch?v=lddzDR7LgSc
India vs Australia: वनडे-टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं पैट कमिंस!
ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने के लिए केएल राहुल ने शुरू की तैयारी, ले रहे हैं टेनिस रैकेट का सहारा!
बता दें कराची में खेले गए दूसरे एलिमिनेटर में लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे. जवाब में मुल्तान सुल्तांस की टीम महज 157 रन ही बना सकी और 25 रन से मैच हार गई. इस मैच के हीरो डेविड वीजा चुने गए जिन्होंने 21 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली और उसके बाद 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट भी लिये. मंगलवार को होने वाले फाइनल मैच में अब कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स की टक्कर होगी.