Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- स्मार्ट सिटी ने तैयार किया डिजिटल संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला
ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाड़े के पास स्काउट एंड गाइड के परिसर में बनाए गए डिजिटल संग्रहालय को मंगलवार से आम सैलानियों के लिए खोल दिया गया। इसमें पहुंचने वाले सैलानी ग्वालियर व आसपास की धरोहर व कलाओं का दीदार डिजिटल मोड़ पर कर सकेंगे। संग्रहालय में ग्वालियर की स्थापत्य शैली, वस्तु, परिधान, जीवनशैली, वाद्य यंत्र, आभूषण, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक परंपरा, चित्रकारी सहित कई सुविधाओं को डिजिटल फार्म में प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रारंभ में कुछ दिनों तक संग्रहालय आमजनों के लिए निशुल्क रहेगा।
डिजीटल संग्रहालय आम लोगों के लिए प्रारंभ करने से पूर्व मंगलवार को ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सीईओ जयति सिंह ने संग्रहालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि संग्रहालय में पूर्ण रुप से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाए तथा संग्रहालय में आने वाले सैलानियों के लिए सेनिटाइजर व मास्क अनिवार्य करें। इसके साथ ही संग्रहालय में आने वाले प्रत्येक सैलानी का तापमान प्रवेश द्वार पर ही लिया जाए।
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक खुलेगा आमजनों तक अंचल की धरोहर की जानकारी पंहुचाने के उददेश्य से प्रारंभ किए गए डिजीटल संग्रहालय के प्रचार प्रसार के लिए शुरुआती दिनों में आमजनों के लिए संग्रहालय में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। संग्रहालय में सैलानियों के भ्रमण का समय सुबह11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। सैलानियों के भ्रमण के लिए संग्रहालय में 16 गैलरियां बनाई गई हैं। संग्रहालय का निर्माण कुल क्षेत्रफल 3500 वर्गफीट है।
परंपरा को डिजिटल प्लेटफॉर्म मिला संग्रहालय में ग्वालियर की स्थापत्य शैली, वस्तु, परिधान, जीवनशैली, वाद्य यंत्र, आभूषण, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक परंपरा, चित्रकारी सहित कई विधाओं को आधुनिक तरिके से डिजिटली प्रदर्शित किया गया है।