- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Investigation Team Set Up In MYH Child Theft Case, Security Charge And Duty Nurse Issued Notice
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रविवार को एमवाय अस्पताल से एक दिन का बच्चा चोरी हो गया था।
एमवायएच में बच्चा चोरी मामले में सख्ती करते हुए मंगलवार को एक जांच समिति गठित की गई। एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. के.के. अरोरा की अध्यक्षता में डॉ. वी.एस. पाल, नर्सिंग अधीक्षक जोसेफ की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। मामले में सिक्योरिटी कंपनी इंचार्ज अतुल मराठे और ड्यूटी नर्स अंजली जोसेफ को नोटिस दिया गया है। दो दिन में इन्हें जवाब देना होगा।
यह है मामला
रानी पति लोकेश भियाने निवासी पंचम की फेल मालवा मिल को परिजन 15 नवंबर की रात 2 बजे प्रसव पीड़ा होने पर एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर रानी ने बच्चे को जन्म दिया। उसी दिन शाम 6 बजे के आसपास वार्ड नंबर 3 में एक युवती सफेद रंग के कपड़े पहने हुए नर्स के रूप में वार्ड में आई और यहां कुछ महिलाओं के पास पहुंची। सबसे पहले पूछा लड़का है या लड़की है। कुछ चेकअप किया, कुछ महिलाओं को दवाई भी दी और फिर हमारे पास पहुंची। पूछा बच्चा लड़का हुआ या लड़की। यह पूछने पर हमने कहा कि लड़का हुआ है, तो उसने चेकअप किया और कहा कि बच्चे की धड़कन कम है। इसकी जांच करवाना पड़ेगी। मेरे साथ नीचे चलो।
पीड़ित के अनुसार हमने उसे मना कर दिया, तो वह चली गई। थोड़ी देर बाद वापस आई और कहा कि मेरे साथ चलो, आप अभी तक क्यों नहीं गए, तो रानी की मां बच्चे को लेकर उनके पीछे चली गई। नीचे जाकर उसने बच्चे को गोद में ले लिया और कहा कि आप पर्ची बनवा लाओ। जैसे ही, नानी सामने पर्ची बनवाने गई, वह युवती पीछे पलटी। इधर-उधर देखा और बच्चे को लेकर पीछे वाले गेट से निकल गई। नानी पर्ची बनवाकर जब लौटी, तो युवती नहीं दिखी। खोजने के बाद परिवार वालों और एमवाय अस्पताल प्रशासन को सूचित किया।