विजयलक्ष्मी साधौ के इलाके मांधाता सीट से हाल ही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस हार गयी है.
बीजेपी (BJP) ने कहा-जनता ही एक जनप्रतिनिधि को चुनती है. ऐसे में जनता के लिए जनप्रतिनिधि ऐसी बातें करते हैं तो यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा अपमान है.
पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.यह वीडियो खरगोन का बताया जा रहा है.हालांकि न्यूज़ 18 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इस वीडियो में साधौ मतदाता को जमकर लताड़ रही हैं. इलाके की जनता ने उनसे कुछ समस्याएं बतायी थीं और विकास काम करने का निवेदन किया था. इस पर साधौ गुस्से से भर गयी. उन्होंने जनता से कहा कि आप मुझे काम नहीं बताएं. आपने जिसको वोट दिया है उसके पास जाएं. अपने विधानसभा क्षेत्र महेश्वर के ग्राम मक्सी में साधो भूमिपूजन और लोकार्पण के आयोजन में पहुंची थीं. ये वाकया वहां का बताया जा रहा है.
कांग्रेस ने कहा माफी मांगें
साधौ के बयान की खबर जब पार्टी तक पहुंची तो पार्टी ने उनका बचाव नहीं किया.सीनियर कांग्रेस लीडर माणक अग्रवाल ने कहा पुरानी बातों को भूल जाना चाहिए. विजयलक्ष्मी साधौ को उस व्यक्ति से माफी मांगना चाहिए. उन्होंने कहा मतदाता सबके लिए बराबर होता है. किसने किसको वोट दिया यह बात एक जनप्रतिनिधि के लिए मायने नहीं रखती है. इस तरह का बयान पार्टी के लिए ठीक संदेश नहीं देता है.
बीजेपी ने कहा-ये लोकतंत्र का अपमान
विजयलक्ष्मी साधौ के बयान को बीजेपी ने लोकतंत्र के खिलाफ बताया है. पार्टी प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा जनता ही एक जनप्रतिनिधि को चुनती है. ऐसे में जनता के लिए जनप्रतिनिधि ऐसी बातें करते हैं तो यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा अपमान है. यह उस जनप्रतिनिधि की सोच को बताता है कि वह किस तरीके का रवैया रखता है. उन्होंने कहा कि साधौ को इसके लिए जनता से माफी मांगना चाहिए. मतदाता ने वोट किस पार्टी को दिए किसे नहीं दिए यह बात मायने नहीं रखती है.