कार्रवाई: बाइक सवार से 27 हजार की अवैध शराब पकड़ी, केस दर्ज

कार्रवाई: बाइक सवार से 27 हजार की अवैध शराब पकड़ी, केस दर्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पलेराएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार अवैध शराब बेचने वाले और चोरों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर ग्राम ददगांय के पास राजेश प्रजापति एवं कल्लू उर्फ हरि सिंह सिसोदिया एक मोटरसाइकिल से शराब की कुछ पेटियां रखे बन्ने की तरफ जा रहे थे। तभी पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए।

जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति को ही पुलिस पकड़ पाई। जानकारी करने पर उसने अपना नाम राजेश प्रजापति उम्र 28 साल निवासी ददगांय का बताया। वहीं दूसरा व्यक्ति कल्लू उर्फ हरि सिंह सिसोदिया मौके से भाग गया।

सड़क पर पड़ी पेटियों की गिनती की गई तो 7 पेटी शराब पाई गई। जिसकी 27 हजार 500 रुपए आंकी गई। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। थाना प्रभारी अमित साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया। साथ ही फरार आरोपी कल्लू उर्फ हरि सिंह सिसोदिया निवासी ददगांय की तलाश जारी है।



Source link