Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शताब्दी एक्सप्रेस
ग्वालियर। मंगलवार को सीजन के पहले कोहरे का असर ट्रेनों पर दिखा है। दिल्ली से भोपाल जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 50 मिनट देर से आई है। शताब्दी का समय 9.08 बजे का है , लेकिन वो 9.58 बजे आई। जबकि 10.02 बजे रवाना हुई है। अन्य ट्रेन भी देरी से चली हैं।
मंगलवार को दिल्ली से लेकर ग्वालियर तक कोहरा रहा है। जिस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। सुबह 9.08 बजे आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ही 50 मिनट की देरी से ग्वालियर स्टेशन पहुंची है। जबकि त्योहार के चलते काफी भीड़ थी और स्टेशन पर वेटिंग एरिया में लोग परेशान होते रहे हैं। जबकि ट्रेन को 10.02 बजे रवाना किया गया है।
260 यात्री आए, 255 हुए रवाना
अब दीपावली पर घर आने वालों का लौटना शुरू हो गया है। जिसका असर भी ट्रेनों में भीड़ के रूप में दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से 260 यात्री ग्वालियर में उतरे हैं जबकि 255 सवार होकर भोपाल के लिए गए हैं।