गुंडों पर कानूनी चाबुक: 15 गुंडों के अवैध निर्माण पर चलेगी बुलडोजर, पुलिस ने आपराधिक रिकार्ड देख तोड़ने के लिए निगम को भेजी जानकारी

गुंडों पर कानूनी चाबुक: 15 गुंडों के अवैध निर्माण पर चलेगी बुलडोजर, पुलिस ने आपराधिक रिकार्ड देख तोड़ने के लिए निगम को भेजी जानकारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Municipal Corporation Start Bulldozer To Demolish Illegal Construction Of Criminals Property

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस-प्रशासन ने निगम की टीम के साथ मिलकर मंगलवार को गुंडे रमेश तोमर के अवैध निर्माण को जमींदोज किया।

शहर में मंगलवार से पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से गुंडों के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी। आजाद नगर के मूसाखेड़ी इलाके में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर गुंडे रमेश तोमर के घर को तोड़ने के साथ ही 15 अन्य बदमाशों के घरों को पुलिस ने उनके आपराधिक रिकार्ड देखकर तोड़ने के लिए निगम के अधिकारियों को जानकारी भेजी है।

डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि शहर में लूट, चाकूबाजी और नशे का कारोबार करने वाले गुंडों बदमाशों पर ये मुहिम जारी रहेगी। हाल ही में कम्प्यूटर बाबा के खास माने जाने वाले हिस्ट्री शीटर गुंडे रमेश तोमर और उसके बेटे के आपराधिक रिकार्ड की जानकारियां जुटाने के बाद पहले उनके मकानों को तोड़ा गया है।

डीआईजी के अनुसार बदमाश रमेश पर 19 आपराधिक केस हैं। ये बाबा की कार चलाता था। इसी आड़ में इसने लोगों को धमकाने, अवैध कब्जा करने और कई तरह के संगीन अपराध कर रखे थे। आरोपी रमेश के खिलाफ थाना संयोगितागंज में बलवा, मारपीट, धमकाने, तोड़फोड़ बिजली चोरी, शासकीय कर्मचारी पर हमला, अवैध शराब के प्रकरण थे। इसके कब्जे से एक कार भी पुलिस ने जब्त की है, जिसमें ये कम्प्यूटर बाबा के साथ घूमता था।



Source link